हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के लिए करना होगा इंतजार, सरकार ने बताई वजह

चंडीगढ़ | हरियाणा में बाढ़ और बारिश से फसलों में हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि का इंतजार कर रहे किसानों को अभी और इंतजार करना होगा. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ जिलों में गिरदावरी के काम में गड़बड़ी आने के बाद अब दोबारा से जांच के आदेश दिए गए हैं.

Kisan Money

दोबारा से क्रॉस जांच के आदेश

सोमवार तक मुख्यालय ने इसकी रिपोर्ट मांगी है. इस रिपोर्ट के बाद ही अब मुआवजे का फैसला हो सकेगा. हरियाणा राजस्व एवं आपदा विभाग ने फतेहाबाद सहित अन्य 2- 3 जिलों में रेडंम डाटा की जांच की हैं. यहां बुवाई से अधिक फसलों के नुकसान का ब्योरा सामने आया है, जिसके बाद दोबारा से क्रॉस जांच के आदेश दिए गए हैं.

मुख्यालय ने यह भी हिदायत दी है कि अगली बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोबारा से इसी तरह से जांच होगी और जो भी इन गलतियों के लिए जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

हाल ही में अंतिम गिरदावरी और सत्यापन के कार्य में करीब 11 लाख एकड़ में नुकसान का आंकलन किया गया था. इस नुकसान के मुआवजे के लिए करीब 600 से 800 करोड़ रुपए की जरूरत का अनुमान लगाया गया था. अब असल स्थिति दोबारा से जांच के बाद ही पता चलेगी. हरियाणा भू- रिकॉर्ड के महानिदेशक डॉ यशपाल ने बताया कि सोमवार तक क्रॉस जांच की रिपोर्ट मांगी गई है. यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी और इसी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा राशि का लाभ दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.