प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, 5 साल तक 10 हजार रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज सूबे के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर बागवानी और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकें. इसी कड़ी में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है.

Naspati In Garden

हरियाणा में किसानों को मिलेगी सब्सिडी

सरकार का लक्ष्य रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम कर भूमि की उर्वरता बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है. प्राकृतिक या जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को सरकार अगले 5 सालों तक 10,000 प्रति एकड़ वार्षिक अनुदान प्रदान करेगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (एपीडा) से अपनी उपज का प्रमाणन करवाना अनिवार्य होगा.

इस प्रमाणन से किसानों के उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता पर मोहर लगेगी, जिससे उन्हें न केवल स्थानीय बल्कि वैश्विक स्तर के बाजारों में भी अपनी फसलों के बेहद शानदार दाम मिल सकेंगे. वहीं साथ ही रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

प्राकृतिक उत्पादों की जोरदार डिमांड

कृषि मंत्री ने कहा कि आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर नजर आने लगे हैं. इसीलिए आज मार्केट में बिना रसायनों के तैयार होने वाले जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की डिमांड दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में किसानों के पास पारम्परिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए खुद की आर्थिक स्थिति सुधारने का बेहतरीन मौका है.

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से रासायनिक उर्वरक का दुष्प्रभाव घटेगा, जिससे मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता को फिर से सुधारने में मदद मिलेगी. वहीं, लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.