हरियाणा के स्कूलों में 1 मई को रहेगा अवकाश, फटाफट चेक करें नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट आदेश है कि इस दिन राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

School Student

हरियाणा के स्कूल रहेंगे बंद

1 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाया जाता है. यह दिन श्रमिकों के योगदान और उनके अधिकारों के सम्मान में समर्पित है. इसी के चलते हरियाणा सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया है.

विभाग का आदेश

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें. किसी भी स्कूल को 1 मई को खोलने की अनुमति नहीं होगी. अवकाश से छात्रों को गर्मी के बीच एक अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी जिससे वे आराम कर सकेंगे. 2 मई को स्कूल उसी निर्धारित समय पर लगेंगे.

यह भी पढ़े -  तेज तूफान से हरियाणा में तबाही, गिरे पेड़ और खंभे; ऑरेंज अलर्ट जारी
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.