हरियाणा में किसानों के लिए लांच होगी ई- खरीद ऐप, एक साथ मिलेंगे कई तगड़े फायदे

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज रबी सीजन 2026- 27 की खरीद व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रदेश की मंडियों में हुई गेहूं की बंपर आवक ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

CM Nayab Singh Saini Kisan

CM ने दी किसानों को बधाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 अप्रैल को एक ही दिन में 7.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज हुई थी जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड हैं. वहीं, 24 अप्रैल तक मंडियों में 81 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है जिसकी कीमत 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हैं. मुख्यमंत्री ने इसे किसानों के कठोर परिश्रम का परिणाम बताते हुए उन्हें बधाई दी.

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 से 72 घंटे के बीच डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है. इसके साथ ही हर रोज करीब साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा रहा है जिससे मंडियों में भीड़ कम रखने की कोशिश हो रही है.

फर्जीवाड़े पर लगाया अंकुश

हमारी सरकार द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन, जियो- फेंसिंग और CCTV कैमरों के जरिए फर्जी खरीद पर रोक लगाई गई है. 416 मंडियों और 128 सब यार्ड में ये सिस्टम लागू किया गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों को लाइन में खड़े रहने की समस्या से राहत मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, लगातार 5 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने आने वाले समय के लिए खरीद प्रक्रिया में कई बड़े कदमों का जिक्र करते हुए बताया कि किसानों को WhatsApp के जरिए QR कोड आधारित J फॉर्म भेजने की तैयारी है जिससे बैंक से लोन लेना आसान हो जाएगा. अगले सीजन से किसान ई- खरीद ऐप्लिकेशन लांच की जाएगी जिसमें भुगतान स्टेटस, गेट पास, भूमि सत्यापन जैसी सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी. धान मिलर्स के भुगतान को भी इसी सिस्टम से जोड़ने की योजना है ताकि पूरी प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.