इंडिया गॉट टैलेंट की तर्ज पर सजेगा हरियाणा गॉट टैलेंट का दरबार, विजेता प्रतिभागी को मिलेगा 10 लाख रूपए इनाम

चंडीगढ़ | हरियाणा में अपनी प्रतिभा दिखाने को बेकरार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इंडिया गॉट टैलेंट (India’s Got Talent) की तर्ज पर अब हरियाणा गॉट टैलेंट (Haryana Got Talent) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सीएम आउटरीच प्रोग्राम के प्रमुख IPS पंकज नैन ने प्रदेश के लोगों के साथ यह जानकारी साझा की है.

Haryana Got Talent

10 लाख रूपए का मिलेगा इनाम

हरियाणा गॉट टैलेंट में इंडिया गॉट टैलेंट की तर्ज पर ही कार्यक्रम विजेता या फिर पहले नंबर पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा. आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सिर्फ इनाम के लिए नहीं बल्कि हरियाणा की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए किया जा रहा है. इसके लिए जल्द ही सभी जिलों में ऑडिशन को लेकर प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

पंकज नैन ने बताया कि शार्क टैंक की तर्ज पर इनोवेटिव आईडिया देने वाले युवाओं को इन्वेस्टर्स मिलेंगे. सरकार इन्वेस्टर और आईडिया देने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर सेतू का काम करेगी. इससे हरियाणा के नागरिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे व दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

YouTube, OTT पर हो सकती है ब्रॉडकास्टिंग

उन्होंने बताया कि “हरियाणा गॉट टैलेंट” को “हरियाणा गौरव” का नाम दिया गया है. इसके साथ ही, इस कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग पर भी विचार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को युवाओं की प्रतिभा देखने का अवसर मिल सकें. टीवी, YouTube व OTT पर इसकी ब्रॉडकास्टिंग के लिए विचार किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.