HPSC ने इस भर्ती के लिए बदली शैक्षणिक योग्यता, अब दोबारा से लिए जाएंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) की भर्ती में कुछ परिवर्तन किये गए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च में पूरी हो चुकी है. उसके बाद, यह बदलाव किए गए हैं. अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई से 5 जून शाम पांच बजे तक रहेंगी. आवेदक पांच जून की रात 11.55 बजे तक अपनी फीस जमा कर सकेंगे. ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है अब उन्हें फिर से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

HPSC

HPSC ने वापिस ली PGT भर्ती

पैटर्न बदलने के चलते ही हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती बीच अधर लटक गई है. HPSC की तरफ से बदले गए एग्जाम पैटर्न के विरोध में अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए. जिसके तहत, सरकार ने अपना जवाब दाखिल किया है. जिसमें बताया गया है कि एचपीएससी इस भर्ती के विज्ञापन कों वापस लेगा और इसे फिर से जारी किया जाएगा. हरियाणा में पीजीटी के कुल 4,476 पदों पर 45 हजार युवाओं ने आवेदन भेजें है.

यह भी पढ़े -  हिसार में आएगी नौकरियों की बहार, 1605 एकड़ भूमि पर विकसित होगा मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर

 शैक्षणिक योग्यता में किया बदलाव

आयोग की तरफ से इस ADA भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया है. एचपीएससी के इस बदलाव से उन युवाओं को अवसर मिलेगा जिनके पास 10वीं तक हिंदी और संस्कृत विषय नहीं था. हरियाणा में दसवीं तक हिंदी या संस्कृत विषय पाठयक्रम में होता है. ऐसे में दूसरे राज्यों के युवाओं को इसका ज्यादा फायदा होगा. हरियाणा को छोड़कर अधिकतर राज्य ऐसे हैं, जहां दसवीं में हिंदी व संस्कृत विषय अनिवार्य नहीं होते.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.