चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप ए और बी की भर्तियां की जाती हैं. HPSC पर आरोप लगा है कि आयोग की भर्तियों में दूसरे राज्यों के युवाओं को ज्यादा तवज्जो दी जाती है. इन आरोपों के बीच आयोग की नौकरियों के आकडे जारी किए गए हैं. जनवरी 2024 से अब तक कमीशन द्वारा 4,437 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है व विभागों को सिफारिश भेजी गई है.
HPSC भर्ती
इनमें सामान्य वर्ग के 2,216 युवा शामिल है. टोटल पदों में से 3,943 पदों पर हरियाणा मूल के युवाओं को नौकरी दी गई है. 494 पदों पर दूसरे राज्यों के युवा नियुक्त किए गए है, जो कुल पदों का 11.13% है. सूत्रों के अनुसार भर्तियों को लेकर बदलाव किए जा रहे हैं. अब यदि पद खाली रह जाते हैं तो नई सिरे से भर्ती की जाएगी. हाल ही कंप्यूटर साइंस पीजीटी भर्ती की मुख्य परीक्षा में 1711 में मात्र 39 उम्मीदवार ही पास हुए. ऐसे में रिक्त पदों पर नई भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है.
युवाओं को मिला मौका
हरियाणा में एचसीएम- एलाइड सर्विस में 2008 में कटऑफ 45% निर्धारित हुई थी. अन्य भर्तियों में कटऑफ नहीं निर्धारित थी. पिछले 4- 5 साल से क्लास- 1 व क्लास- 2 की भर्तियों की मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ 35% फिक्स की गई है. अप्रैल 2025 में अब तक इन भर्तियों में 2971 में से 2258 पद रिक्त रहे. एचपीएससी के सचिव मुकेश कुमार आहूजा ने कि भर्तियां पूरी पारदर्शिता से की जा रही हैं. पदों की योग्यता के अनुसार कोई भी आवेदन कर सकता है.
