HPSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर गणित परीक्षा का परिणाम, 163 पदों के लिए मात्र 17 उम्मीदवार पास

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) गणित विषय की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. आयोग द्वारा कुल 163 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा में 400 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा में मात्र 17 अभ्यर्थी पास हुए हैं. परीक्षा में 35 फीसदी कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है.

HPSC

HPSC उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी

लिस्ट में शामिल उम्मीदवार अब इंटरव्यू में शामिल होंगे. अब इन उम्मीदवारों के इंटरव्यू का रास्ता साफ हो चुका है. आयोग की तरफ से दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. आयोग के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 35% अंक प्राप्त किए हैं उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया है. वेरिफिकेशन के बाद ही पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 10 अगस्त तक जमकर बरसेंगे बादल, कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट

विवाद अभी भी जारी

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. आयोग के 35% कट ऑफ क्राइटेरिया पर विवाद भी हो चुका है. HPSC की तरफ से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम पर विवाद अभी चल रहा है. 613 पदों के लिए मात्र 151 उम्मीदवार 35 फीसदी न्यूनतम अंक प्राप्त कर सके. इस मुद्दे की गूंज सड़क से लेकर सदन तक जा चुकी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.