हरियाणा CET एग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट, जल्द घोषित होगी डेट; अंतिम चरण में पहुंची तैयारी

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा सरकार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की तैयारी में जुट गयी है. राज्य के सभी 22 जिलों के अतिरिक्त चंडीगढ़ में भी 1684 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन सेंटरों की जांच के बाद इनकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपी गयी है. इन केंद्रों में एक वक़्त में 4.73 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे पाएंगे.

HSSC

2 सत्रों में होगा आयोजन

ऐसे में दो दिन के 2 सत्रों में सीईटी का आयोजन हो सकता है. हालांकि, मुख्य सचिव से मीटिंग के वक़्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी दो से तीन दिन के सत्रों में परीक्षा कराने की बात की थी. स्पेशल बात ये है कि अबकी बार एक ही सेंटर की अलग-अलग बिल्डिंग में भी परीक्षा कराई जा सकेगी. इससे सुरक्षा की नज़र से सही माना जा रहा रहा है, क्योंकि बाहरी सुरक्षा में ज्यादा मैनपावर नहीं लगानी पड़ेगी.

CCTV लगाने का काम शुरू

यही नहीं हरियाणा के 22 जिलों के अतिरिक्त चंडीगढ़ में भी अबकी बार लगभग 156 सेंटर बनाने की योजना बनाई गयी है. सूत्रों के अनुसार, परीक्षा केंद्र को लेकर HSSC के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह जल्द ही मुख्य सचिव के साथ मीटिंग करेंगे. सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव जल्द ही मीटिंग कर परीक्षा की तारीख निर्धारित कर सकते है. इसके साथ ही, परीक्षा से 7 दिन पहले केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

कराई गई पुलिस जांच

सीईटी के लिए जो परीक्षा केंद्र बनाएं गए है. वे न सिर्फ जिला मुख्यालयों पर होंगे, बल्कि जिले के अन्य कस्बों में भी बनाए जाएंगे. ज्यादातर जिलों के कस्बों से भी सेंटरों की डिटेल तैयार की गई है. एचएसएससी की पहली जांच में 2300 से ज्यादा परीक्षा केंद्र थे. अब मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से सीआईडी व पुलिस जांच कराई गयी है, जिसके बाद डीसी ने रिपोर्ट तैयार करके भेजी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.