हरियाणा ग्रुप डी सीईटी की तैयारी में जुटा HSSC, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है. ग्रुप सी के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को सीईटी का आयोजन किया गया था. आयोग द्वारा ग्रुप सी के लिए हुए सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) का परिणाम जारी किया जा चुका है. अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और पदों के अनुसार मेंस एग्जाम लिया जाएगा. इसके साथ- साथ अब HSSC ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है.

Haryana CET HSSC CET

कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

वर्तमान में ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती की जा चुकी है. नोडल अधिकारी की तैनाती से निर्धारित है कि अब आयोग की तरफ से कभी भी ग्रुप डी के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी सुचारू रूप से करते रहें. इससे पहले 21 और 22 अक्तूबर 2023 को ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा के लिए लगभग 13.75 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 8.55 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

नोडल अधिकारी पद की मिली जिम्मेदारी

ग्रुप डी में सिर्फ एक ही परीक्षा होती है और मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को खाली पदों पर नियुक्त किया जाता है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से ग्रुप डी की परीक्षाओं की तैयारियों की बात कही गई थी.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी ग्रुप डी के लिए परीक्षा केंद्रों की नोडल अधिकारी बनाई गई उच्च शिक्षा निदेशालय की संयुक्त निदेशक डॉ. अलका का कहना है कि उन्हें नोडल अधिकारी बनाए जाने से संबंधित लेटर मिल चुका है. जब भी आयोग ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित कराएगा उस वक़्त उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उन्हें नोडल अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.