चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया है. आयोग द्वारा यह नोटिस ग्रुप डी उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है. इस नोटिस के अनुसार, डीएससी और ओएससी वर्ग के उम्मीदवारों को अपने सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे. इससे पहले आयोग द्वारा जारी पब्लिक नोटिस ग्रुप डी के अतिरिक्त पदों के लिए परिणाम परीक्षा की योजना और विज्ञापन 01/ 2023 की भर्ती शर्तों के आधार पर प्रकाशित किया गया था.
दी गई थी जानकारी
उम्मीदवारों की श्रेणियों को अन्य अनुसूचित जाति/ वंचित अनुसूचित जाति में 12 जून 2025 से 20 जून 2025 तक लॉन्च किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी गयी थी. यह हरियाणा सरकार के निर्देश संख्या 22/ 163/ 2024- 5HR- III दिनांक 13.11.2024 के अनुसार था. इसके बाद, इस सार्वजनिक सूचना के अनुसार लिस्टेड उम्मीदवारों को जरूरी कैटिगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए 02 जुलाई 2025 से 17 जुलाई 2025 तक एक लिंक दिया गया था.
एक और मौका
आयोग द्वारा देखा गया है कि इनमें से कई अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण- पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं. ऐसे में आयोग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अपने वैध अन्य अनुसूचित जाति/ वंचित अनुसूचित जाति प्रमाण- पत्र अपलोड करने का अंतिम मौका दिया है. ऐसे अभ्यर्थियों की अनुशंसा संबंधित विभाग को सिर्फ अभ्यर्थियों द्वारा अन्य अनुसूचित जाति/ वंचित अनुसूचित जाति का वैलिड सर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद ही भेजी जाएगी.
एक्टिव लिंक
उम्मीदवारों को अपना सर्टिफिकेट groupdsc.hryssc.com लिंक के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह लिंक 27.08.2025 से 29.08.2025 (रात 11:59 बजे) तक एक्टिव रहेगा. यानी की उम्मीदवार इस टाइम पीरियड के दौरान अपना सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं.
