हरियाणा में किसानों को गेहूं के बीज पर चाहिए सब्सिडी, तो सरपंच से करवानी होगी सिफारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि कोई किसान रबी सीजन में गेहूं के उपचारित बीज सब्सिडी पर पाना चाहते हो, तो अब आपको इसके लिए सरपंच या नंबरदार से अपने आधार कार्ड की फोटो कापी पर मोहर लगवानी पड़ेगी. सरकार द्वारा सब्सिडी पर वितरित किए जाने वाले गेहूं के बीज को लेकर नया नियम लागू किया गया है, जिसके आधार पर ही किसान को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करवाया जाएगा.

Kitnasak Kisan Fasal

बीज पर मिलेगी सब्सिडी

रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. गेहूं के बेहतर उत्पादन के लिए किसान उपचारित बीज खरीदते है. सरकार द्वारा इस बार किसानों को प्रति क्विंटल करीब 1,000 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है. करीब 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल का बीज किसान को 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल में मिलेगा. सब्सिडी पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों के आधार कार्ड अनिवार्य किए गए थे, परन्तु इस बार किसानों को आधार कार्ड पर अपने गांव के सरपंच या नंबरदार की मोहर लगवाना भी अनिवार्य किया गया है.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, बोर्ड ने रिजल्ट में संशोधन का लिया फैसला

प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह

किसान को कितने बैग चाहिए, यह भी सरपंच से सत्यापित करवाना होगा. एक किसान को अधिकतम 15 बैग पर सब्सिडी दी जा सकती है. गेहूं के साथ- साथ सरसो और चने के बीज पर भी सब्सिडी किसानों को मुहैया करवाई गई है. किसानो से अपील है कि वे प्राकृतिक खेतो पद्धति को भी अपनाएं, ताकि फसलों की गुणवता बेहतर हो सके.

किसानों को गेहूं के साथ- साथ सरसों और चना के बीज पर सब्सिडी देने का फैसला प्रदेश सरकार की ओर से लिया गया है. इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने गांव के सरपंच या नंबरदार से अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर यह भी लिखवाना होगा कि उसे कितने बैग की जरूरत है, जिसके आधार पर ही सब्सिडी बीज मुहैया कराया जाएगा- डॉ पवन, कृषि उपनिदेशक

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.