हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील होगा और ज्यादा स्वादिष्ट, अब बच्चों को खाने में मिलेगी ये चीजें

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए उनकी मिड – डे मिल में कुछ सुधार किए है. इसके चलते बच्चों को दाल, चावल, रोटी, सब्जी के साथ – साथ मौसमी फल और सलाद भी मिलेंगे. इसके अलावा दोपहर के भोजन की पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए तय हुआ है कि सप्ताह में एक दिन खीर और पंजीरी भी दी जाएगी.

Mid Day Meal

शिक्षा विभाग ने बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और मिड – डे मील को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए यह निर्णय लिया है. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वाटिका -3 से कक्षा 8 तक के करीब 64 हजार विद्यार्थियों को सर्दियों में देसी घी की पिन्नी और खीर मिड – डे मील में मिलेगी. विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन 15 ग्राम पिन्नी और 45 ग्राम खीर दी जाएगी. इसके अलावा पहले भी बच्चों को फ्लेवर दूध दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

हरियाणा के शिक्षा विभाग ने छात्रों के पोषण में सुधार के लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन लिमिटेड पंचकूला के साथ समझौता किया है. स्कूलों में यह खीर हरियाणा एग्रो की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी. मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए है. विभाग की तरफ से स्कूलों में पिन्नी की 1 kg की पैकिंग भेजी गई है जो एक साथ 67 बच्चों को दी जा सकती है. इसके अलावा इस्टेंट खीर भी दी जाएगी जिसे झटपट तैयार किया जा सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.