मशरूम की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी राशि में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज सूबे के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर मशरूम समेत ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा दे रहे हैं और इस दिशा में सरकार की खास सब्सिडी योजनाएं भी किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. इसी सिलसिले में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सरकार ने मशरूम प्रोडेक्शन यूनिट और मशरूम कंपोस्ट यूनिट लगाने वाले किसानों को सब्सिडी राशि में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है.

Mushroom Ki Kheti

फटाफट उठाएं योजना का लाभ

जिला बागवानी अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मशरूम प्रोडेक्शन यूनिट और मशरूम कंपोस्ट यूनिट पर सब्सिडी राशि 8 लाख रुपए से बढ़ाकर 12 लाख रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है. प्रदेश सरकार की इस पहल से मशरूम की खेती करने वाले किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इसके साथ ही और ज्यादा किसान परम्परागत खेती छोड़कर बागवानी खेती की ओर रूख करेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब घर बैठे नहीं कटेगा किसान का गेट पास, धान खरीद में लागू हुई नई व्यवस्था

अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उन्होंने बताया कि पात्र किसानों को इस योजना के तहत पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी.

मशरूम की खेती फायदेमंद

उन्होंने जिले के किसानों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के निर्देश दिए. नेहा यादव ने बताया कि आज मशरूम की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है. किसान साथी कम लागत में अधिक मुनाफा कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं. आज परम्परागत खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है, ऐसे में किसानों को यदि आर्थिक रूप से समृद्ध बनना है तो बागवानी और ऑर्गेनिक खेती की ओर कदम बढ़ाने होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.