हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 11 जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ | नए साल के मौके पर हरियाणा सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बड़ी ख़ुशखबरी दी गई है. ऐसे में जो भी युवा पुलिस के शामिल होना चाहते है उनके लिए एक सुनहरा मौका है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कल देर रात सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार की तरफ से देर रात 5500 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है.

POLICE

हरियाणा पुलिस भर्ती

इन पदों में 4500 पद पुरुष कांस्टेबल (जरनल ड्यूटी) के हैं, वहीं 600 महिला कांस्टेबल (जरनल ड्यूटी) और 400 पुरुष कांस्टेबल (जीआरपी) के है. आयोग द्वारा इन 5500 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

युवाओं को आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है. जी हाँ, आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल फ्री रहने वाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.