अग्निवीर भर्ती में शामिल होने का मौका, 1 अप्रैल तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते है तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. बता दें कि भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहतसाल 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. हरियाणा राज्य के 6 जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यार्थियों और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल तक चलेंगे.

Indian Army

अधिकतम आयु में हुआ बदलाव

सभी योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इस साल से अधिकतम आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है. अब इस भर्ती के लिए मैक्सिमम ऐज 21 से बढ़ाकर 22 वर्ष हो चुकी है. यह भर्ती प्रक्रिया का आयोजन पुरुष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर ट्रेडमैन 10 और 8वीं पास व महिला वर्ग में (महिला मिलिट्री पुलिस) के लिए किया जा रही है। इस वर्ष से अग्निवीर में भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 21 वर्ष से 22 वर्ष कर दी है.

ऑनलाइन परीक्षा की संभावना

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा. भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 1 से 15 जून है. अगर परीक्षा के दिनांक में कोई परिवर्तन होता है तो उसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी. दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

जुलाई में रिटायर होगा पहला बैच

हरियाणा में अब तक कुल 7,228 अग्निवीरों की भर्ती हुई है. इनमें 2022- 23 (पहला बैच) में 2,227, 2023- 24 में 2,893 और 2024- 25 में 2,108 युवा शामिल हुए है. थल, जल और वायुसेना में भर्ती हुए 2,227 अग्निवीरों का पहला बैच जुलाई 2026 में रिटायर होने जा रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.