हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी में होगी सीधी भर्ती; देखें खाली पदों की पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी ख़ुशखबरी है. बता दें कि हरियाणा में 7000 से ज्यादा पदों पर भर्तियों की तैयारी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की तरफ से भी मंजूरी मिल चुकी है. प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के रिक्त पड़े 7,005 पदों को भरने के लिए सीएम ने हरी झंडी दिखा दी है. आंगनवाड़ी वर्करों के 2,549 और हेल्परों के 4,439 पद रिक्त हैं.

aanganwadi

जल्द भरे जाएंगे खाली पद

सरकार की तरफ से इस बारे में विज्ञापन जारी कर दिया गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भी यह मामला कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी द्वारा उठाया था. इसका जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने खाली पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया था.

इस प्रकार मिल रहा मानदेय

महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, गत एक दशक से ज्यादा अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्करों को वर्तमान में 14,750 मानदेय दिया जा रहा है. 10 साल से कम अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्कर को 13,250 मानदेय मिल रहा है वहीं सहायकों को 7900 मानदेय प्रदान किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

खाली पदों की पूरी लिस्ट

जिला वर्कर हेल्पर सुपरवाइजर
अंबाला 129 225 15
भिवानी 119 195 00
च. दादरी 58 105 00
फरीदाबाद 83 183 11
फतेहाबाद 106 169 1
गुरुग्राम 90 136 00
हिसार 127 248 00
झज्जर 157 213 00
कैथल 71 255 1
कुरुक्षेत्र 67 160 1
करनाल 124 235 1
मेवात 150 170 22
नारनौल 124 217 00
पंचकूला 56 106 00
पानीपत 52 128 00
पलवल 129 205 32
रोहतक 151 189 00
रेवाड़ी 123 256 00
सिरसा 175 255 13
सोनीपत 225 360 00
यमुनानगर 103 164 20
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.