हरियाणा में पटवारी विभागीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2522 अभ्यर्थियों में से 2096 को मिली सफलता

चंडीगढ़ | हरियाणा में कल यानि मंगलवार को नवचयनित पटवारियों की विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. जी हाँ कल चयनित हुए नए पटवारियों के डिपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है. कुल 2522 अभ्यर्थियों में से 2096 पटवारी पास हुए हैं जबकि 426 अभ्यर्थी असफल हो गए है. विभाग की तरफ से बताया गया है कि जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा में कामयाब नहीं हो पाए हैं उन्हें जल्द ही फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा.

Job Student

पटवार सर्कलों में इजाफा करने की योजना

जो उम्मीदवार इस बार पास नहीं हुए हैं उन्हें पास होने का मौका फिर से दिया जाएगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब नियुक्ति के पात्र हो चुके हैं. कुछ दिन पहले नवचयनित पटवारियों की तरफ से नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था. हरियाणा में पटवार सर्कलों की संख्या 2700 से बढ़ाकर लगभग 5000 किए जाने की योजना बनाई जा रही है. बढ़े हुए सर्कलों में नए पटवारियों की नियुक्ति की संभावना नजर आ रही है.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

असफल अभ्यर्थियों को फिर से मिलेगा मौका

हरियाणा भू- अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि विभागीय परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा का चांस दिया जाएगा जबकि सफल हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. ऐसे में जो पटवारी डिपार्टमेंटल परीक्षा में पास हो चुके हैं उन्हें जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.