हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अच्छी खबर, अब समय पर मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सूबे की नायब सैनी सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की नौ नई सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल कर लिया है.

CM Nayab Singh Saini

अफसरों की जवाबदेही होगी तय

इसके साथ ही इन सेवाओं के लिए समय- सीमा, पदानामित अधिकारी तथा शिकायत निवारण प्राधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं. यदि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की देरी होती है, तो नामित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त तथा विकास निगम के अधीन शिक्षा ऋण योजना तथा सूक्ष्म वित्त योजना की सेवा अवधि 135 दिन और सावधि ऋण योजना के लिए 180 दिन की समय- सीमा निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  बादलवाही से मिलेगी गर्मी से राहत, हरियाणा के 10 जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट

इसी तरह राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त तथा विकास निगम के तहत शिक्षा ऋण योजना, महिला अधिकारिता योजना, महिला समृद्धि योजना, सूक्ष्म ऋण योजना तथा हरित व्यवसाय योजना के लिए 135 दिन और सामान्य सावधि ऋण योजना के लिए 180 दिन की समय- सीमा निर्धारित की गई है.

40 दिन में मिलेगी सब्सिडी

मत्स्य पालन विभाग की सघन मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम हेतु सब्सिडी योजना के तहत तालाबों के सुधार हेतु सब्सिडी के लिए 40 दिन की समय- सीमा निर्धारित की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.