हरियाणा में जल्द पूरी होगी यह कमी, आने वाले 2 महीने में मिलेंगे 2700 पटवारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में आम जनता को अब पटवारियों की कमी से कोई परेशानी नहीं होगी. अब पटवारियों की कमी से लोगों का कोई भी काम नहीं अटकेगा. बता दें कि जल्द ही हरियाणा में पटवारियों की कमी दूर होने वाली है. अगले 2 महीने में हरियाणा को 2700 नए पटवारी मिलने वाले है. राज्य के 16 जिलों के पटवार ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड पूरा हो गया है. इस ट्रेनिंग के बाद इन ट्रेनी पटवारियों को विभागीय परीक्षा देनी होगी.

Job Student

पिछले 13 महीने से ले रहे ट्रेनिंग

हरियाणा के 16 जिलों के पटवार प्रशिक्षण केंद्रों में पिछले 13 महीने से 2700 पटवारी ट्रेनिंग ले रहे हैं. पटवारी को एक साल की ट्रेनिंग दी जाती है. अब इन पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड पूरा हो चुका है. नियुक्ति होने से पहले ट्रेनिंग पूरा करने वाले पटवारियों को विभाग की परीक्षा देनी होती है. राजस्व विभाग के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होगी और 17 जनवरी तक आयोजित की जाएगी. इसके बाद, 19 जनवरी को प्रेक्टिकल परीक्षा का आयोजन होगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

16 जिलों के पटवार ट्रेंनिंग सेंटर में होगी परीक्षा

ट्रेनी पटवारियों को गणित एवं लैंड रिकॉर्ड मैन्यूअल सहित कई परीक्षाएं देनी होगी. यह परीक्षा 16 जिलों कैथल, करनाल, सिरसा, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, पंचकूला, जींद के पटवार ट्रेनिंग सेंटर पर ली जाएंगी. परीक्षा का रिजल्ट आने वाले 2 महीने में घोषित किया जा सकता है. इसके बाद, पटवारियों को नियुक्त किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.