SSC जल्द करेगा 8 बड़ी भर्तियां, जल्द घोषित हो सकती हैं आवेदन की तिथियां

नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से हर साल हजारों भर्तियां की जाती है. हर साल कई बच्चों का सरकारी नौकरी का सपना पूरा होता है. SSC मार्च से वर्ष 2026- 27 की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. मार्च से जून के बीच 8 मुख्य भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी. जल्द ही, इन भर्तियों के विस्तृत विज्ञापन और आवेदन तिथियों की जानकारी साझा की जाएगी.

SSC

अप्रैल 2026 में रहेगी लास्ट डेट

मार्च 2026 में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा की एडवर्टाइजमेंट जारी होगी. इसके साथ ही, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा और सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. जो भी उम्मीदवार एसएससी की तैयारी कर रहे हैं और इन पदों पर नियुक्त होना चाहते हैं वह आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं. इन तीनों परीक्षाओं की लास्ट डेट अप्रैल 2026 तक रहने की संभावना है. सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के पदों पर नियुक्ति की जाती है.

जुलाई से सितंबर के बीच परीक्षा की संभावना

अप्रैल महीने में 3 और विज्ञापन आएंगे. अप्रैल 2026 में एसएससी द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL), स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’ परीक्षा व संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया मई तक चलेगी. ये परीक्षाएं जुलाई से सितंबर के बीच होना संभावित है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

शुरू होंगे आवेदन

मई 2026 में दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब- इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी होगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2026 तक चलेगी. इन पदों की परीक्षा अक्टूबर- नवंबर में होने की संभावना है. जून में मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे में कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से बंपर भर्ती निकाली जाएगी जिनके जरिए उम्मीदवार अपना सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.