HKRN के तहत कर्मचारियों कों वेतन में पिछली सेवाओं का नहीं मिलेगा नहीं लाभ, यहाँ पढ़ें ताज़ा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर लगे कर्मचारियों को वेतन वृद्धि में पिछली सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा. वेतन में वृद्धि के मामलों में पिछली सेवाओं की गणना नहीं होगी. मानव संसाधन विभाग की तरफ से इस बारे में सभी को आदेश जारी कर दिए गए हैं. सरकार ने बीते साल 19 जनवरी को कच्चे कर्मचारियों के लिए निर्धारित डीसी रेट की जगह निगम रेट फिक्स कर दिए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, 4- 5 सितंबर को बारिश का अलर्ट; अभी भी रेड जोन में 7 जिले

Employee

नहीं मिलेगा पिछली सेवाओं का लाभ

कई विभाग स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं कि क्या हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये लगे कच्चे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के उद्देश्य से पिछली सेवाओं की गणना की जा सकती है.

अब मानव संसाधन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि HKRN के माध्यम से लगे कर्मचारियों की वेतन वृद्धि में पिछली सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.