हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 IPS और एक HPS अफसर के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस बदलाव में करनाल के IG अशोक कुमार और SP नरेंद्र बिजारणिया को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. बिजारणिया को Special Task Force (STF) का SP बनाया गया है, जबकि करनाल जिले की कमान अब कर्ण गोयल संभालेंगे. करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस के बाद हुए डबल एनकाउंटर को लेकर विवाद रहा था.

Transfer

एनकाउंटर में हर्ष और बीरबल नाम के युवकों की मौत हुई थी. हर्ष रोड़ समाज से था. रोड़ समाज की ओर से एनकाउंटर को फेक बताते हुए लंबे समय से SP के तबादले की मांग की जा रही थी. वहीं करनाल के IG अशोक कुमार भी रोड़ समाज से आते हैं.

अश्विन बने करनाल रेंज के IG

2006 बैच के IPS अश्विन को केंद्र सरकार से वापसी के बाद करनाल रेंज का IG नियुक्त किया गया है. उन्हें हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, 2006 बैच के IPS अशोक कुमार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, सुनारिया की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस विभाग के इस फेरबदल में पानीपत, भिवानी, पलवल और नारनौल के SP स्तर के अधिकारियों को भी बदला गया है. 2020 बैच की IPS दीप्ति गर्ग को SP पानीपत, IPS मयंक मिश्रा को SP भिवानी, कर्ण गोयल को SP करनाल और मेधा भूषण को SP पलवल की जिम्मेदारी मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की मिट्टी से निकले बॉलीवुड के ये सितारे, किसी ने अभिनय तो किसी ने संगीत में बनाया नाम

भिवानी SP भेजे गए STF

IPS सुमित कुमार को भी भिवानी से हटाकर STF में भेजा गया है. वह लेडी टीचर मनीषा की डेथ के बाद पैदा हुए विवाद के दौरान भिवानी के SP बनाए गए थे. अब CBI की क्लोजर रिपोर्ट आने के बाद उनका तबादला हुआ है. इसके अलावा, 1998 बैच के IPS विकास अरोड़ा को पंचकूला ADGP के साथ State Crime Record Bureau का अतिरिक्त प्रभार मिला है. 1997 बैच के IPS अमिताभ सिंह ढिल्लों को ADGP के साथ Traffic एवं Highway की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि ये तबादला आदेश गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल ने जारी किए हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.