हरियाणा में ऑनलाइन तबादला अभियान से पहले नियम तय, नोशनल वैकेंसी पर लगी मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लाई गई है. कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर अभियान से पहले सरकार की तरफ से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी 2025 के तहत ‘नोशनल वैकेंसी’ और ‘नोशनल कैटेगरी’ को लेकर स्पष्टीकरण दिया गया है. ट्रांसफर पॉलिसी की नोटिफिकेशन से पहले वर्तमान में खाली पदों को पहले ऑनलाइन तबादला अभियान के दौरान न तो नोशनल वैकेंसी माना जाएगा और न उन्हें नोशनल कैटेगरी में शामिल किया जाएगा.

Transfer

हरियाणा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी

अधिसूचना की तिथि और पात्रता तिथि के बीच पैदा हुई रिक्तियों को एक बार के उपाय के रूप में नोशनल वैकेंसी या कैटेगरी के रूप में समझ जाएगा. एलिजिबिलिटी डेट के बाद बनने वाली रिक्तियों को वर्तमान तबादला प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा. ऐसी वैकेंसियों पर ट्रांसफर अभियानों में नोशनल वैकेंसी या कैटेगरी के रूप में विचार होगा.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

जरूरी संशोधन के निर्देश

सरकार की ओर से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी साफ्टवेयर में जरूरी संशोधन करने के लिए निर्देशित किया गया है. ऐसे में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की तरफ से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.