फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मकान खरीदना अब सबके बस की बात नहीं रही है, क्योंकि यहां नए कलेक्टर रेट लागू हो चुके हैं. हाईवे, सेक्टर और एक्सप्रेसवे के इलाकों में जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है. कई जगहों पर रेट्स में 50% तक इजाफा हुआ है. जिन स्थानों पर कनेक्टिविटी और सुविधाएं बेहतर हैं, वहां के दाम आसमान छू रहे हैं. कृषि भूमि में भी 10% से 30% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
बढ़ें प्रॉपर्टी के दाम
प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक के अनुसार, शहर के नहर पार इलाकों में रेजिडेंसी प्लान का सर्किल रेट 40,000 रुपये प्रति गज से बढ़कर 52,200 रुपये प्रति गज हो चुका है, यानी लगभग 20% की बढ़ोतरी. कमर्शियल प्लॉट की कीमत 75,000 रुपये प्रति गज से बढ़कर 86,250 रुपये प्रति गज हो गई है. सेक्टर 97 और 98 में रेट ₹33,950 से बढ़कर ₹37,950 प्रति गज हो गए हैं. अपार्टमेंट हाउसिंग में कॉरपेट एरिया का रेट ₹400 बढ़कर ₹5,400 प्रति स्क्वायर फीट और बालकनी का रेट ₹300 बढ़कर ₹1,500 प्रति स्क्वायर फीट हो गया है.
अन्य इलाकों में भी तेजी
रेजिडेंशियल फ्लैट्स के दामों में 10% से 20% तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमतें बढ़कर ₹5,500 प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं. नगर निगम क्षेत्र में जहां ₹25,000 प्रति गज का रेट था, अब वह ₹27,500 हो गया है. गांधी कॉलोनी और गोपी कॉलोनी में 10% से 20% तक रेट्स में इजाफा हुआ है. नहर पार इलाके में कमर्शियल के रेट ₹14,500 से बढ़कर ₹15,950 प्रति गज और बड़े प्लॉट ₹18,000 से बढ़कर ₹19,800 प्रति गज हो गए हैं. अन्य इलाकों में भी जमीन के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
