फरीदाबाद में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

फरीदाबाद | ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 18 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में बुधवार को रोजगार मेला लगने जा रहा है. कोर्स पूरा कर चुके युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार यहाँ नौकरी के अवसर मिलेंगे. आईटीआई ने इस बारे में सभी युवाओं को जानकारी दे दी है. फरीदाबाद स्थित राजकीय मॉडल आईटीआई (महिला) में 14 अक्टूबर को जॉब फेयर लगेगा.

Job Exam Student Collage

18 सितम्बर को हुआ था आयोजन

इसमें फरीदाबाद, पृथला और पलवल की कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इससे पहले, 18 सितंबर को एनआईटी-5 स्थित आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित हुआ था. इंटरव्यू के बाद 41 युवाओं को नौकरी मिली जबकि 144 युवाओं को सेलेक्ट किया गया है.

नौकरी पाने का सुनहरा मौका

प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी भगत सिंह ने जानकारी दी कि यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा मौका देता है. ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसमें हिस्सा लेना चाहिए. कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के आदेशों के मुताबिक यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.