24 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा करा सकेंगे किसान, प्रति एकड़ देना होगा इतना प्रीमियम

फरीदाबाद | किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा साल 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का मकसद प्राकृतिक आपदा से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई करना है. अब किसान अपनी खरीफ फसलों का इस योजना के तहत प्रीमियम जमा कराकर नुकसान का मुआवजा उठा सकते हैं.

Kitnasak Kisan Fasal

प्रति एकड़ यह रहेगा प्रीमियम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरकार द्वारा कपास, धान, मक्का, बाजरा, मूंग आदि फसलों का बीमा किया जाता है. योजना के तहत, कपास का 2070 रुपये प्रति एकड़, धान का 809 रुपये प्रति एकड़, मूंग का 363 रुपये प्रति एकड़ और मक्का का 435 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम का भुगतान करना होगा.

72 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना

किसानों को फसल में बरसात से होने वाले जलभराव को छोड़ कर प्राकृतिक बिजली गिरने व सूखा पड़ने पर घटना के 72 घंटे के अंदर जिला सांख्यिकी अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कार्यालय को पोर्टल पर अपलोड़ करके सूचना देनी होगी.

किसान अपनी फसलों का 24 जुलाई तक बैंक या CSC सेंटर पर प्रीमियम जमा करके प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं. जो किसान फसली ऋण लेते हैं, उनके खाते से प्रीमियम की सीधा किस्त कट जाएगी. जो किसान बिना बैंक के सीधा बीमा कराना चाहते हैं, वह सीएससी सेंटर पर जाकर प्रीमियम जमा करा सकते हैं- डॉ. अनिल सहारावत, जिला उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.