महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस की नई पहल, एक फोन पर घर छोड़ने जाएगी गाड़ी

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार ने सभी जिला प्रशासनों के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नई पहल शुरू की है. इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने जिलें में महिला सुरक्षा के संबंध में एक सराहनीय कदम उठाया है. इस संबंध में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा रात के समय महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल की गई है और इसे देखकर अन्य जिलों की पुलिस भी इस पहल को अपनाएगी.

Police

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि किसी भी स्थिति में दिन या रात में कोई महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पुलिस की मदद ले सकती है. उन्होंने बताया कि किसी भी मुसीबत में महिलाएं जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क कर घर पहुंचने के लिए के लिए पुलिस सहायता ले सकती है.

विकास अरोड़ा ने बताया कि जैसे ही इन हेल्पलाइन नंबर पर किसी महिला की कॉल आती है तो उस एरिया की पुलिस तुरंत महिला के पास पहुंचेगी और उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर सुरक्षित घर तक छोड़ कर आएगी. उन्होंने बताया कि अभी इस मुहिम को धरातल पर लाया गया है और कल ही एक महिला ने फोन पर मदद मांगी थी जिसपर तुरंत प्रभाव से एक्शन लेते हुए दुर्गा वाहिनी की गाड़ी महिला के पास पहुंची और महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं के साथ अपराधिक मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे में प्रशासन की इस पहल से इन मामलों पर अंकुश लगेगी. उन्होंने बताया कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए इस पर लगातार निगाह रखी जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.