गैजेट डेस्क, Jio Hotstar New Plan | अगर आप भी साल भर जियोहॉटस्टार का फ्री में मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसे दो प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इनमें आपको पूरे 1 साल के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. यह दोनों ही प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं. आज हम आपको इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.
Airtel- VI के रिचार्ज प्लान
इस लिस्ट में पहला नंबर एयरटेल के 3,999 रूपये वाले प्लान का आता है. साथ ही, वोडाफोन आइडिया की तरफ से भी 3,699 रूपये का प्लान ऑफर किया जा रहा है. इन दोनों ही प्लान में आपको पूरे 1 साल के लिए जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है. यह दोनों ही प्लान पूरे 365 दिन यानी की 1 साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं.
मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ हर दिन 100 फ्री SMS का लाभ भी मिलता है. एयरटेल के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो यूजर्स को हर दिन 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. एयरटेल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलने वाला है. VI के इस प्लान में ग्राहकों को 2GB हर दिन डाटा ऑफर किया जाता है.
एयरटेल के प्लान में मिलने वाले एडीशनल बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस, अपोलो 24/7 सर्कल, फ्री हेलो ट्यून जैसे बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं. VI के प्लान में हाफ डे अनलिमिटेड डाटा व डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं. अगर आप इन दोनों प्लान में से किसी भी प्लान से रिचार्ज करवाते हैं, तो आप फ्री में 1 साल के लिए जियोहॉटस्टार का बेनिफिट उठा सकते हैं.
