गैजेट डेस्क | अगर आप भी Airtel के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल की तरफ से शुरू की गई एक खास स्कीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं. एयरटेल की तरफ से अपने सब्सक्राइबर के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया गया है, जो कि एक सिंगल रिचार्ज में मोबाइल और डीटीएच बेनिफिट्स को ऑफर कर रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
एयरटेल ने लॉन्च किया नया प्लान
एयरटेल की तरफ से मोबाइल प्लस डीटीएच प्लान पेश किया गया है, यह एक फुली लोडेड प्लान है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे फिलहाल असम के यूजर्स के लिए लांच किया गया है. एयरटेल ने इसकी कीमत 448 रूपये रखी है. इसमें यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इन दिनों यह प्लान यूजर्स को काफी पसंद भी आ रहा है.
एयरटेल के इस नए प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो 448 रूपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को न केवल अनलिमिटेड वॉयस कॉल, बल्कि हर दिन 2.5 जीबी डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. इसके अलावा, कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्रिप्शन जो की 28 दिनों के लिए है. साथ ही, 250 से ज्यादा टीवी चैनल का भी यूजर्स मजा ले पाएंगे. इसी तरह अनलिमिटेड 5G डाटा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के लिए फ्री कंटेंट, एक्सेस बिना किसी कास्ट के 3 महीने के लिए अपोलो 24/ 7 सर्कल मेंबरशिप भी मिलने वाली है. एयरटेल असम में सबसे ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर के साथ लीडरशिप पोजिशन पर है. दिसंबर 2024 में एयरटेल की तरफ से 27,992 नए यूजर्स को शामिल किया गया, जो की अन्य सभी ऑपरेटर की संख्या में सबसे ज्यादा है.
