गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एयरटेल की तरफ से गूगल के साथ पार्टनरशिप की गई है. मंगलवार को कंपनी की तरफ से ऐलान किया गया है कि यूजर्स को 6 महीने तक फ्री सर्विस का लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. एयरटेल के ग्राहक इस खबर को सुनकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
पोस्टपेड यूजर्स को बड़ा तोहफा
जानकारी देते हुए बताया गया कि एयरटेल और गूगल की तरफ से मिलकर 6 महीने के लिए गूगल वन क्लाउड का स्टोरेज मुफ्त में दिया जा रहा है. एयरटेल के प्लान के तहत, यूजर्स को लाभ मिलने वाला है उन्हें शुरुआती 6 महीने में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 100 जीबी तक क्लाउड स्टोरेज डाटा का लाभ मिलने वाला है. 6 महीने के बाद उन्हें इस सर्विस के लिए 125 रुपए तक का भुगतान करना होगा. कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया गया है.
मिलेगा पहले से ज्यादा स्टोरेज का लाभ
अभी एयरटेल के पोस्टपेड और वाई- फाई कस्टमर को यह सुविधा मिलने वाली है. हालांकि, अभी तक प्रीपेड यूजर्स को सुविधा मिलेगी या नहीं इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. गूगल वन का फायदा यह होगा कि आप फोटोस, वीडियो और अन्य फाइल को क्लाउड वन पर आसानी से स्टोर कर सकते हैं. एयरटेल की तरफ से ऑफर किए जा रहे गूगल वन स्टोरेज का फायदा आप फैमिली मेंबर्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं.
क्लाउड स्टोरेज फुल होने की वजह से कई बार मेल पर भी न्यू ईमेल की सर्विस बंद हो जाती है. एयरटेल के इस ऑफर के बाद यूजर्स को अब बेनिफिट का लाभ मिलने वाला है.
