गैजेट डेस्क, Airtel New Recharge Plan | रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आज हम आपको कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल 60 दिनों की वैलिडिटी वाले एक नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसा प्लान है, जिसमें आपको अनलिमिटेड 5G डाटा बंडल नहीं मिलेगा.
धांसू रिचार्ज प्लान
अगर आप भी एयरटेल के 60 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, तो निश्चित रूप से आपको यह नया प्लान काफी पसंद आने वाला है. इस रिचार्ज प्लान में 5G नहीं चलेगा. हम जिस प्रीपेड प्लान की बात कर रहे है उसकी कीमत 619 रुपए है. यह कोई नया प्लान नहीं है. भले ही इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ना मिले, लेकिन इसमें आपको कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल हर दिन 100 फ्री SMS और 1.5 जीबी डाटा मिलने वाला है.
एक साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स
इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 60 दिनों की होने वाली है. इस प्लान के साथ बंडल किया गया एडिशनल एंटरटेनमेंट बेनिफिट एयरटेल एक्सट्रीम प्ले भी शामिल है. साथ ही आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है, जिसके जरिए आप फ्री में ही OTT कंटेंट आसानी से देख सकते हैं. एयरटेल का यह प्लान केवल 4G डाटा के लिए ही उपलब्ध है. इसमें आपको हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिलने वाला है. एयरटेल और जियो दोनों का एप्रोच ऐसा है कि केवल 2gb डेली डाटा बंडल वाले प्रीपेड प्लान को ही ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर करते हैं.
