नई दिल्ली, Jio New Recharge Plan | अगर आप भी जियो यूजर्स है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. अधिकतर जियो यूजर्स को हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन वाले रिचार्ज प्लान की तलाश होती है. आज हम आपको ऐसे ही एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाली है. खास बात यह है कि इस रिचार्ज प्लान की कीमत भी 200 रुपये से कम है. हम जियो के 195 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं.
हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले कुछ नए प्लान
जियो का 195 रुपये वाला प्लान क्रिकेट डाटा पैक है, इसमें आपको 90 दिनों की वैलिडिटी और 90 दिनों के लिए ही जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. कंपनी की तरफ से इस प्लान में टोटल 15 जीबी डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. न केवल जियो बल्कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास भी ऐसे ही शानदार रिचार्ज प्लान मौजूद है.
160 रुपये करने होंगे खर्च
एयरटेल के इसी प्रकार के रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इसके लिए आपको 160 रूपये खर्च करने होंगे. इस प्लान में आपको महज 7 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा भी दिया जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान में आपको 3 महीनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.
वोडाफोन- आइडिया के प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस कंपनी का डेटा ऐड ऑन प्लान 169 रुपए की कीमत के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही, कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए भी 8GB डाटा ऑफर कर रही है. वैसे तो तीनों ही रिचार्ज प्लान काफी बढ़िया है, परंतु जियो के प्लान में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में थे, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा कर बेहतरीन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.
