BSNL यूजर्स की लगी लॉटरी, 411 रूपये में मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क, BSNL New Recharge Plan | भारत संचार निगम लिमिटेड यानी कि BSL की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए समय- समय पर कई बेहतरीन प्लान लॉन्च किया जा रहे है. कंपनी की तरफ से 4G टावर्स को तेजी से इंस्टॉल किया जा रहा है, इसी दिशा में अब कंपनी की तरफ से कुछ नए रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए गए हैं, आज हम आपको इनके बारे में जानकारी देने वाले है.

BSNL

नया रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल की तरफ से 90 दिनों की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलने वाले हैं. यह प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है, जिसके तहत आपको हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. खास बात यह है कि आपको इस प्लान के लिए केवल 411 रुपए ही खर्च करने होंगे.

90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा इतना सब

इस कीमत में कोई भी कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर नहीं कर रही है. ऐसे में बीएसएनल का यह प्लान काफी चर्चाओं में भी बना हुआ है. इसमें न केवल आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलेगा, बल्कि आप ज्यादा डाटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बातें है कि कंपनी की तरफ से यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है.

इसका मतलब यह हुआ कि इस पूरे प्लान में आपको कुल 180 जीबी डाटा मिलेगा. बीएसएनएल ने इससे पहले भी 1 साल की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था. आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी इस बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.