गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल के कुछ शानदार प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हाल ही में कंपनी की तरफ से 3 नए प्लान को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है. यूजर्स भी इस खबर को सुनकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
एयरटेल ने दिया यूजर्स को बड़ा तोहफा
कंपनी की तरफ से जो नए 3 रिचार्ज प्लान लॉन्च किए गए हैं. वह खास कर एंटरटेनमेंट परपज के लिए किए गए हैं. ऑल इन वन एंटरटेनमेंट पैक्स में आपको 25 से ज्यादा OTT ऐप का बेनिफिट भी मिलने वाला है. इस कदम के साथ ही एयरटेल एकमात्र ऐसा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है, जो यूजर्स को इस तरह के प्लान उपलब्ध करवा रहा है. चलिए इन तीनों प्लान के बारे में विस्तार से चर्चा शुरू करते हैं.
लॉन्च किए 3 नए प्लान
- इस लिस्ट में पहला नंबर 279 रुपए के प्लान का आता है. इस प्लान में यूजर्स को 1 महीने की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है, इसमें 25 OTT ऐप का बेनिफिट मिलने वाला है, जिसमें नेटफ्लिक्स बेसिक जियो हॉटस्टार सुप्रीम के साथ- साथ Zee5 का भी बेनिफिट मिल रहा है. इसी प्रकार कंपनी की तरफ से दो अन्य प्लान भी लॉन्च किए गए हैं.
- एक प्लान की कीमत 598 रुपए है, तो एक प्लान की कीमत 1728 रुपये है. दूसरा प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा का लाभ के साथ- साथ कई सारी OTT ऐप का लाभ भी मिल रहा है.
- 1728 रुपये वाले प्लान की बात की जाए तो यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को एक से बढ़कर एक बेहतरीन OTT चैनल का एक्सेस दिया जा रहा है. अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में थे, तो आप इन तीनों में से किसी से भी रिचार्ज करवा सकते हैं. तीनों ही प्लान एक से बढ़कर एक है.
