Jio ने OTT कंटेंट यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, लॉन्च किया यह नया प्लेटफार्म

नई दिल्ली | रिलायंस की तरफ से Jio सिनेमा और Disney + Hotstar को मर्ज कर दिया गया है. इस बड़े फैसले के बाद कंपनी की तरफ से नए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार को लांच किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लेटफार्म में यूजर्स को दोनों प्लेटफार्म जियो सिनेमा और Disney + Hotstar का कंटेंट देखने को मिलने वाला है. इसके साथ ही, दर्शकों को लाइव स्पोर्ट्स देखने को मिलेगा.

Jio

जियो ने लॉन्च किया नया OTT कंटेंट प्लेटफार्म

जियो हॉटस्टार फिलहाल सभी यूजर्स के लिए फ्री में ही उपलब्ध है. कुछ समय बाद यूजर्स को प्रीमियम कंटेंट और ऐड फ्री एक्सपीरियंस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान को परचेस करना ही होगा. जियो हॉटस्टार की तरफ से 3 प्रकार के प्रमुख सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए गए हैं, जिसे यूजर्स अपने हिसाब से रिचार्ज करवा सकते हैं.

लॉन्च किए 2 नए प्लान्स

जियो हॉटस्टार के मोबाइल प्लान 2 ऑप्शंस में उपलब्ध है, पहले प्लान 149 रुपए का है. इसमें 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही, 1 साल की वैलिडिटी के लिए 499 रूपये वाला प्लान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है. इस प्लान में यूजर्स को 720 HD कंटेंट क्वालिटी ऑफर की जाती है. यूजर्स सिर्फ 1 मोबाइल फोन में ही इस प्लान को इंजॉय कर सकते हैं, यानी कि जियो का यह प्लान ऐड सपोर्टेड होने वाला है.

जियो के दूसरे सुपर प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इसकी कीमत 299 रुपए होने वाली है. यह प्लान 3 महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. अगर आप 1 साल के लिए इस प्लान को परचेस करते हैं, तो आपको 899 रूपये का भुगतान करना होगा. इस प्लान में आपको 1080 फुल एचडी क्वालिटी का कंटेंट देखने को मिलने वाला है. आप इसके जरिए दो डिवाइस मोबाइल, टीवी लैपटॉप या फिर एलईडी आदि को कनेक्ट करके OTT कंटेंट देख सकते हैं.

जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • जियो हॉटस्टार के कंटेंट में आपको क्रिकेट, टेनिस प्रीमियर लीग और अन्य बड़े टूर्नामेंट का एक्सेस भी मिलने वाला है.
  • लेटेस्ट इंडियन और इंटरनेशनल वेब सीरीज और फिल्में आप जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे.
  • हॉटस्टार और डिजनी प्लस ओरिजिनल का एक्सक्लूसिव कंटेंट भी आपको यही पर मिलने वाला है.
  • स्टार टीवी और कलर्स के सीरियल की सुविधा भी आपको इस पर मिलेगी.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.