Jio ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, मात्र 11 रूपये के पैक में मिलेगा 10 GB डाटा

गैजेट डेस्क, Jio New Data Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे डाटा पैक मौजूद है. आज हम आपको जियो के एक सस्ते डाटा पैक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इसकी कीमत मात्र 11 रूपये है. आज हम आपको इसके बारे में डिटेल से जानकारी देंगे.

Jio

Jio ने लॉन्च किया नया डाटा पैक

आप भी यह सुनकर काफी हैरान हो गए होंगे कि जियो की तरफ से मात्र 11 रूपये में डाटा पैक ऑफर किया जा रहा है. 11 रूपये में आपको 10GB तक डाटा मिलने वाला है. जी हां, यह बिल्कुल सच है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान में आपको ज्यादा बेनिफिट्स नहीं मिलते, यह एक डाटा प्लान है.

मात्र 11 रूपये में मिलेगा 10 जीबी डाटा

अगर आप 11 रूपये के इस प्लान से रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 10GB तक डाटा मिलता है, परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपको महज 1 घंटे का ही समय मिलने वाला है. 1 घंटे की वैलिडिटी के लिए आपको 10GB तक डाटा ऑफर किया जा रहा है, जियो का यह डाटा पैक इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है. अगर आप भी ज्यादा डाटा यूज करते हैं तो आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा, जियो के पास कई सारे डाटा पैक मौजूद है. आपको माइजियो ऐप पर जाकर भी इस के बारे में आपको डिटेल जानकारी मिल जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.