Jio ने दिया यूजर्स को बड़ा तोहफा, लॉन्च किया 84 दिनों की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. जैसा की आपको पता है कि जियो के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आज हम आपको जियो के एक हाल ही में लॉन्च किए गए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम जियो के 448 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Jio

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान

हम जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस रिचार्ज प्लान की कीमत मात्र 448 रूपये है, अगर आप एक बार इसे रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको तकरीबन 3 महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इन दिनों यह रिचार्ज प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. Jio का यह नया रिचार्ज प्लान अन्य कंपनियों के प्लांस को भी कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है.

Jio का नया धांसू रिचार्ज प्लान

जियो के 448 रूपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी ढेर सारे बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान में आपको हजार फ्री SMS का लाभ भी मिल रहा है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए नहीं है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है.

अगर आप कॉलिंग के लिए किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. अगर आप ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश में है तो आप माय जिओ एप पर जाकर भी रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.