Jio ने लांच किया लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान, मात्र 895 रुपये में मिलेगी 11 महीने की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क, Jio New Update | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि रिलायंस जियो देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी के पास तकरीबन 46 करोड़ ग्राहक मौजूद है, अब रिलायंस जियो की तरफ से जल्द ही इस आंकड़े को 50 करोड़ के पार पहुंचाया जा सकता है. इसी बीच कंपनी ने नए रिचार्ज प्लान की भी झड़ी लगा दी है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jio

Jio का नया शानदार रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार रिचार्ज प्लान है. इसमें ग्राहकों को न केवल बेहतरीन वैलिडिटी मिलती है, बल्कि अन्य कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इस लिस्ट में पहला नंबर रिलायंस जियो के 895 रूपये वाले प्लान का आता है. अगर आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपकी बड़ी टेंशन खत्म हो जाती है. अर्थात, आपको बार- बार रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होती.

मिलेंगी 11 महीने की वैलिडिटी

895 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 11 महीने की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है, यानी कि यह प्लान पूरे 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भी अन्य कई सारे बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहे हैं. इस प्लान में डाटा बेनिफिट भी ऑफर किया जा रहा है. ग्राहकों को पूरे प्लान की वैलिडिटी के लिए 24GB हाई स्पीड डाटा ऑफर किया जा रहा है.

इन्हीं यूजर्स को मिलेगा लाभ

आपको हर 28 दिन में 2GB डाटा का एक्सेस मिलने वाला है. अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले किसी बेहतरीन प्लान की तलाश में थे, तो आप इस नए प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि यह प्लान हर जियो यूजर्स के लिए नहीं है. इस प्लान से वही रिचार्ज करवा सकते हैं, जिसके पास जियो फोन है. कंपनी की तरफ से यह रिचार्ज प्लान खासकर जियो फोन यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.