गैजेट डेस्क, Jio New Ssta Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको डेली 2GB उत्तर के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और OTT सेवाओं के वाले कुछ शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जियो के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप अपनी पसंद से किसी भी रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं, आज हम आपको तीन ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले है.
949 वाला रिचार्ज प्लान
इस लिस्ट में पहला नंबर जियो के 949 रुपए वाले प्लान का आता है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 84 दिनों की है, इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा ऑफर किया जाता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आपको हर दिन 100 SMS का भी लाभ मिलने वाला है. यह प्लान जियो हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन है.
1029 वाला रिचार्ज प्लान
इस लिस्ट में दूसरा नाम जियो के 1029 रूपये वाले प्लान का आता है, इस प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को अमेजॉन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही, हर दिन 2GB डाटा के अलावा भी कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
1049 वाला रिचार्ज प्लान
इस लिस्ट में अगला नंबर जियो के 1049 रूपये वाले प्लान का है. इस प्लान में यूजर्स को सोनीलिव और ZEE 5 दोनों का ही सब्सक्रिप्शन मिलता है. अन्य दो प्लान की तरह इस प्लान की भी वैलिडिटी पूरे 84 दिनों की है, इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा मिलता है. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी 100 फ्री SMS तक की सुविधा मिल रही है.
