Jio का नया जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत मात्र 100 रूपये

गैजेट डेस्क, New Jio Hotstar Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है और किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो के एक सस्ते प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान में आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलने वाला है, वैसे तो जियो के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Jio

जियो का नया हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन

हम एक अलग ही प्लान के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जिसमें आपको जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है. यह जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता प्लान होने वाला है. हम जिस प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं, उसकी कीमत महज 100 रूपये होने वाली है. हाल ही में कंपनी की तरफ से इस प्लान को इंट्रोड्यूस किया गया है, आपने भी निश्चित रूप से इस प्लान के बारे में सुना ही होगा. आपको इस प्लान में 5gb डाटा मिलता है. यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरे 90 दिनों के लिए मिलता है.

इस प्रकार मिलेगा लाभ

आप इसे मोबाइल और टीवी दोनों प्लेटफार्म के जरिए ही आसानी से एक्सेस कर सकते हैं. इस प्लान को आप तभी इस्तेमाल कर पाएंगे, जब आपके पास पहले से एक्टिव रिचार्ज प्लान मौजूद होगा. तभी आपको इसका लाभ मिलने वाला है. अगर आप भी जियो हॉटस्टार का 90 दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं क्योंकि इससे सस्ता जियो हॉटस्टार वाला कोई भी प्लान नहीं है. बस आपको इससे जुड़ी हुए नियम और शर्तों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, तभी आपको इसका लाभ मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.