टेक डेस्क | रिलायंस Jio की तरफ से हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई सारे रिचार्ज प्लान ऐड किए गए हैं. आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही नए रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है.
आज हम आपको जियो के 1 साल की वैलिडिटी वाले धांसू रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अन्य कंपनियों के प्लांस को भी कड़ी टक्कर दे रहा है.
Jio ने लांच किया नया रिचार्ज प्लान
हम जियो के 1 साल यानी कि 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं, जियो का यह प्लान ग्राहकों को 3,599 रूपये में मिलने वाला है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इस प्लान के बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. यह प्लान जियो के पॉपुलर प्लान में से एक है. अनलिमिटेड वॉइस कॉल के अलावा भी कई सारे बेनिफिट्स मिलने वाले हैं.
हर दिन मिलेगा 2.5 जीबी डाटा का लाभ
जियो के 1 साल वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको जियो सिनेमा का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है. जिस वजह से आप अपने स्मार्टफोन पर ही मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का भी फ्री में मजा ले पाएंगे. इसके अलावा, इस प्लान में आपको जियो क्लाउड सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी आती है.
इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाएगा यानी कि आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश में थे, तो निश्चित रूप से आपको यह प्लान काफी पसंद आने वाला है. जियो का यह प्लान अन्य कंपनी एयरटेल- Vi के प्लांस को कड़ी तक कर दे रहा है.
