Jio का सबसे सस्ता प्लान, महज 3.5 रूपये में 1 जीबी डेटा

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों के लिए आए दिन धमाकेदार प्रीपेड प्लान लेकर आती है. वैसे तो Jio के पास कम कीमत वाले कई डेटा प्लान भी मौजूद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको 3.5 रूपये से ₹4 तक की कीमत पर 1GB डाटा मिल सकता है. जी हां जियो एक धमाकेदार प्लान ऑफर करता है. जिसमे ग्राहकों को इतनी कम कीमत पर एक जीबी डेटा दिया जाता है.

Jio

जानिए इस प्लान के बारे में विस्तार से

Jio  599 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को महज 3.5 रुपए खर्च करके एक जीबी डेटा मिलता है. यह प्लान ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ दिया जाता है. Jio के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 GB डाटा मिलता है. कुल मिलाकर इस पैक में 168 जीबी डाटा मिलता है. ऐसे में देखा जाए तो ग्राहकों को 1 GB डाटा के लिए मात्र 3.57 रुपए खर्च करने पड़ते हैं .

इन प्लांस में 1 GB डाटा बहुत सस्ता मिलता है. इस प्लान में ग्राहकों को सिर्फ डाटा ही नहीं, बल्कि इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग करने का मौका भी मिलता है. साथ ही इसके बेनिफिटस की बात करें,  तो Jio अपने ग्राहकों को जियो ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में देता है. साथ ही आपको Jio टीवी,  Jio सिनेमा, Jio सावन,  Jio न्यूज़ और Jio क्लाउड जैसी एप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

कंपनी के ₹249 और ₹444 वाले प्लान में 1 GB डाटा काफी कम कीमत पर मिलता है. ₹444 वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की होती है.  इसमें कुल मिलाकर ग्राहकों को 112 जीबी डाटा मिलता है,यानी 1 GB डाटा की कीमत ₹4 के आसपास हुई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.