Jio के दो सबसे सस्ते प्लान लांच, मात्र ₹39 और ₹69 में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा फ्री

टेक डेस्क ।  देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस  Jio ने अपने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. जिनकी कीमत ₹39 और 69 रुपए हैं. इन प्लान्स में ग्राहकों को 14 दिन के लिए डाटा और कॉलिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. ध्यान देने वाली बात है कि यह दोनों प्लान सिर्फ Jio फोन यूजर्स के लिए ही है.

Jio

Jio फोन यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लानस 

हाल ही में कंपनी ने Jio फोन के लिए फ्री कॉलिंग मिनट और एक रिचार्ज पर एक मुफ्त जैसी सुविधाओं का भी ऐलान किया था. यह Jio का सबसे सस्ता प्लान है. इसमें पहले छोटे प्लान की कीमत ₹75 थी. अब कंपनी ₹39 वाले Jio फोन प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 100 एमबी डेटा देगी. साथ ही सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधाएं दी जाएगी.

Jio फोन का ₹69 वाला प्लान

यह प्लान Jio फोन के ₹39 वाले रिचार्ज प्लान के जैसा है. इस प्लान में ₹39 वाले प्लान की तुलना में डाटा अधिक दिया जाता है. इसमें ग्राहकों को रोजाना 0.5 GB डाटा दिया जाएगा. साथ ही 14 दिन के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजना 100 SMS की सुविधाएं दी जाएगी. इसके अलावा जियो ऐप्स का  सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

एक रिचार्ज पर एक रिचार्ज फ्री

हाल ही में कंपनी ने जिओ फोन ग्राहकों के लिए दो सुविधाएं जारी की है. जियो फोन ग्राहकों को कोरोना महामारी के दौरान हर महीने 300 मिनट फ्री दिए जाएंगे. ग्राहकों को यह मिनट 10 मिनट प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाएंगे. इसके अलावा अगर Jio फोन के ग्राहक कोई रिचार्ज करवाते है तो उसी कीमत का एक रिचार्ज उन्हें फ्री मिलेगा .

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.