Airtel के इस प्लान ने उड़ाई अन्य कंपनियों की नींद, मात्र 199 रूपये में 28 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क, Airtel New Recharge Plan | अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल की तरफ से पेश किए गए कुछ नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा आपको पता है कि एयरटेल के पास वैसे तो अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आज हम आपको इनमें से एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

AIRTEL

एयरटेल का नया सस्ता प्लान

हम एयरटेल के 199 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे है. यह एक सस्ता और बेहतरीन प्लान है, जो यूजर्स को बढ़िया सर्विस और बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है. इन दिनों यह रिचार्ज प्लान काफी चर्चाओं में भी बना हुआ है, यह प्लान पूरे 28 दिनों के वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को न केवल अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है.

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

इस प्लान में यूजर्स को कुल 2GB डाटा भी मिलता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन है, जिन्हें कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान की आवश्यकता है अर्थात् ज्यादा डाटा यूज नहीं करते. इसके अलावा, यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के जरिए फ्री में टीवी शोस देखने का भी मौका मिलता है. एक महीने तक यूजर्स को फ्री में अपनी पसंदीदा ट्यून सेट करने की सुविधा दी जा रही है, आपको हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिल रही है. यह प्लान न केवल किफा यती है, बल्कि मनोरंजन और डाटा के बेनिफिट्स के साथ भी आता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.