गैजेट डेस्क, Jio New Plan Update | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है और किसी शानदार रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा कि आपको पता है कि कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. रिलायंस जियो को देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी माना जाता है. अगर आप भी जियो की सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं और मंथली रिचार्ज करवा कर परेशान हो चुके हैं, तो आज हम आपको एक एनुअल रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
Jio का नया धांसू प्लान
हम Jio के 1 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. अगर आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो पूरा साल यानी कि मार्च 2026 तक आपको रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होगी. इस रिचार्ज प्लान के लिए आपको 3,599 रूपये खर्च करने होंगे. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इस प्लान के बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
मिलेगी पूरे 12 महीनो की वैलिडिटी
हम जियो के 3599 रूपये वाले रिचार्ज के बारे में बातचीत की जाए, तो यह प्लान पूरे 365 दोनों यानी कि 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है. एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको 12 महीने तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है यानी कि आप रिचार्ज करवाने के झंझट से 1 साल के लिए छुटकारा पा लेंगे. अब इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 जीबी डाटा दिया जाता है.
इस हिसाब से इस पूरे प्लान में यूजर्स को 912.5 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है, यह प्लान लंबे समय तक चलने वाला है. अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में थे, तो निश्चित रूप से जियो का यह प्लान आपको काफी पसंद आने वाला है.
