गैजेट डेस्क, VI New Plan | अगर आप भी किसी नए रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. OTT पर अब आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है, जियों हॉटस्टार अमेजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स का अगर आप फ्री में सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो आप वोडाफोन- आइडिया का एक धांसू प्लान आपके लिए लांच किया गया है.
आज हम आपको भी VI के इस नए प्लान के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं, इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलने वाले हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉल्स के साथ- साथ अनलिमिटेड डाटा और कई सारे ओटीपी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी है.
VI का नया धांसू प्लान
हम VI के REDX 1201 के बारे में बातचीत कर रहे हैं. यह प्लान इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान है और इसे कंपनी फुली लोडेड प्लान भी कह रही है. इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा की सुविधा भी दी जा रही है. मुंबई में कंपनी की तरफ से इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है. साथ ही, यूजर्स को हर महीने 3000 फ्री SMS की सुविधा भी मिलने वाली है.
मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
VI की वेबसाइट के अनुसार, इस प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग एयरपोर्ट लॉन्च एक्सेस और VI गेम्स का एक्सेस भी एकदम फ्री मिल रहा है. इस प्लान में मिलने वाले OTT बेनिफिट्स पर चर्चा की जाए, तो आपको नेटफ्लिक्स बेसिक, 6 महीने के लिए अमेजॉन प्राइम, 1 साल के लिए जियो हॉटस्टार सुपर और 1 साल के लिए सोनीलिव प्रीमियम आदि का भी सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिलता है.
कंपनी के पास 1201 रुपए का VI मैक्स फैमिली प्लान भी है. इसमें कुल 4 कनेक्शन मिलते हैं, प्राइमरी मेंबर को अनलिमिटेड कॉल 140 जीबी डाटा और हर महीने 3000 फ्री एसएमएस की सुविधा का भी लाभ मिलता है. इस प्लान में नाइट बिंज अनलिमिटेड डाटा और सी गेम का एक्सेस भी ग्राहकों को मिल रहा है. अगर आप भी ऐसे ही किसी बेहतरीन प्लान की तलाश में थे, तो अब आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.
