रील का चक्कर: गुरुग्राम में शराब की बोतल लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल, पढ़ें ACP ने क्या कहा?

गुरुग्राम | हरियाणा के जिला गुरुग्राम में एक बार फिर रील के चक्कर में एक युवक ने कार पर बैठकर शराब की बोतल लहराते हुए वीडियो बनाया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जैसे ही मामला गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच शुरू कर दी गई. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ ली जाएगी.

Gurugram Viral Video

एसीपी ने कही ये बात

एसीपी क्राइम वरुण दहिया का कहना है कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली. सोशल मीडिया पर सोमवार रात से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर शराब की बोतल लहरा रहा है. कार सफेद रंग की है, इसका नंबर गुरुग्राम का है.

जांच में यह भी पता चला है कि पीछे से एक और कार चल रही थी, जिससे ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया. एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, इस पूरे वीडियो में आरोपियों की पहचान की जा रही है और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

पुलिस से बचने के लिए पहना मास्क

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कार की छत पर बैठे युवक ने पुलिस से बचने के लिए मास्क पहन रखा था. कार का नंबर HR26BK2458 है. हालांकि, ये वीडियो किस सड़क का है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. मामला फिर से सुर्खियों में बना हुआ है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.