HBSE के 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए आई अच्छी खबर, बढ़ाई गई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा विद्यार्थियों के हित में अच्छा निर्णय लिया गया है. नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अब अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 अक्टूबर तक करवाया जा सकेगा. हालांकि, इसमें देरी होने पर लेट फीस देनी पड़ सकती है. बता दें कि शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब आवेदन फार्म में विद्यार्थी अपनी स्कूल वर्दी वाली फोटो को ही अपलोड करेंगे. इसके अलावा, किसी भी फोटो को आवेदन में स्वीकार नहीं जाएगा.

BSEH Haryana Board

अभिभावकों के भी होंगे आधार नंबर दर्ज़

बोर्ड द्वारा इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के भी आधार कार्ड नंबर दर्ज किए जाएंगे. बिना अभिभावकों के आधार कार्ड नंबर के आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति

ऐसे विद्यार्थियों के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा, जो विद्यार्थी परीक्षा में असफल हुए थे उनका एनरोलमेंट हो चुका है. उन्हें दोबारा एनरोलमेंट करवाने की आवश्यकता नहीं है. ऐसे में वह केवल खुद का डाटा अपडेट कर पाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन ₹100 फीस भरनी होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts