हरियाणा की भैंस का पंजाब में बजा डंका, 22 किलो से ज्यादा दूध देकर जीता फार्मट्रैक ट्रैक्टर

हिसार | पशुपालन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हरियाणा के नाम का एक बार फिर से डंका बजा है. हिसार (Hisra) जिले के अग्रोहा खंड के गांव चिकनवास की भैंस ने पशु मेले में सबसे अधिक दूध देकर बतौर इनाम ट्रैक्टर जीता है. यह तीन दिवसीय पशु मेला पंजाब के धनौला में आयोजित हुआ था.

Hisar Bufflow

ईनाम में जीता ट्रैक्टर

पशुपालक अमित ढांडा ने बताया कि धनौला में आयोजित तीन दिवसीय पशु मेले में वह अपनी मुर्रा नस्ल की भैंस लेकर पहुंचे थे. इस मेले में अन्य राज्यों से हजारों भैंसें भी पहुंची थी. इस पशु मेले में सबसे ज्यादा दूध निकालने का कम्पिटीशन आयोजित किया गया था, जहां उसकी भैंस ने 22 किलो 300 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान हासिल करते हुए फार्मट्रैक ट्रैक्टर जीता है.

यह खास उपलब्धि हासिल कर अमित ढांडा की भैंस ने हिसार व हरियाणा का नाम रोशन किया है. गांव के सरपंच वकील कुमार ने लाधंडी टोल प्लाजा पर पहुंचने पर भैंस मालिक अमित ढांडा का माला पहनाकर स्वागत किया. उन्हें ढोल- नगाड़े के काफिले के साथ गांव लाया गया.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

पशुपालक अमित ढांडा ने बताया कि हरियाणा को यूं ही नहीं देशां में देश हरियाणा जित दूध- दही का खाना की कहावत से नवाजा गया है. यहां के उच्च नस्ल की भैंसों की तूती देशभर में बोलती है. कई भैंसों की कीमत के आगे तो लग्जरी गाड़ियों की कीमत भी फीकी पड़ जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.